फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   minister warn to officer about water scheme matter to avoid negligence

योजनाओं के संचालन में लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी

Sun, 20 Jun 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
minister warn to officer about water scheme matter to avoid negligence
दलाश क्षेत्र के लोग जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का स्वागत करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। आनी के दलाश में हर घर जल योजना का शिलान्यास करने पहुुंचे जलशक्ति मंत्री ने पेयजल योजनाओं के सही संचालन नहीं करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते दिनों दलाश क्षेत्र के सोईधार क्षेत्र के पेयजल टैंक में मिले मृत जानवरों मिलने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया के माध्यम से उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली थी। इसके बाद आईपीएच विभाग के संबंधित एसडीओ पर तुरंत कार्रवाई कर उसका तबादला किया गया है, जबकि जेई का भी जल्द तबादला करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को जल शक्ति विभाग दलाश सबडिवीजन की जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलाश के लिए हर घर नल से जल के प्रावधान के लिए अनुमानित 51.16 लाख और जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के योजना के तहत पेयजल योजना निशानी कुईकोड अनुमानित लागत 231.56 लाख का शिलान्यास किया। दलाश पंहुचने पर भाजपा शक्ति केंद्र दलाश ने मंत्री का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने दलाश विश्राम गृह में जनता की समस्याएं भी सुनीं और विभाग को तुरंत लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार काम तय समय पर पूरा नहीं कर रहे हैं, उन्हें 15 दिनों के भीतर 10 प्रतिशत पेनल्टी और उनके काम रिसाइंड कर उन्हीं ठेकेदारों से रिसाइंड की कॉस्ट भी वसूल की जाए। उन्होंने दलाश में जल्द आईपीएच विभाग के सबडिवीजन भवन को तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिमला-दलाश बस सेवा जो बंद पड़ी है, को वाया गुंगी होकर चलाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने दलाश के लिए बड़ी पेयजल योजना लाने का आश्वासन दिया और विभाग को जल्द इसका प्राक्कलन तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग को 15 दिन के भीतर एंटी हेल नेट की लंबित सब्सिडी किसानों को देने की बात कही। इस मौके विधायक किशोरी लाल, एचपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, महामंत्री शेर सिंह, अनु ठाकुर, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, योगेश वर्मा, किशन ठाकुर, हरीश शर्मा, विक्की वर्मा, दुष्यंत परमार, विद्यासागर, बुद्धि सिंह, दयाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed