फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Minister of State Baldev Aulakh won after losing

हारते हारते जीते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Baldev Aulakh won after losing
रामपुर की मंडी समिति के बाहर बलदेव सिंह औलख और राजबाला की जीत की खुशी में विक्ट्री साइन बनाकर खुश? - फोटो : RAMPUR
सीएम योगी आदित्यानाथ की सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलेदव सिंह औलख भले ही चुनाव जीत गए हों, लेकिन उनकी जीत की यह राह आसान नहीं रही। एक वक्त को ऐसा भी आया, जब वह करीब 23 हजार वोटों से पिछड़ गए, लेकिन 20 से लेकर 30 तक के चक्रों में उन्होंने इस अंतर को कम कर लिया और वह 307 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इस जीत के साथ वह दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने जीतने के बाद गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका और फिर रठौंडा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से सिख चेहरे अमरजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। सपा को उम्मीद थी कि किसान आंदोलन की वजह से भाजपा के विरोध में लहर है। इसकी वजह यह थी कि बिलासपुर क्षेत्र के किसानों ने किसान आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लिया था। हालांकि, भाजपा ने अपने पुराने सिख चेहरे बलदेव सिंह औलख को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। गुरुवार को मतगणना के दौरान इन सभी कारणों का असर नजर आया। हालांकि, शुरुआती तीन चक्रों में बलदेव सिंह औलख आगे रहे, लेकिन इसके बाद 17 चक्रों में सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने बढ़त बना ली। सपा की बढ़त भी करीब 22877 मतों की हो चुकी थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि अब जीत की राह मुश्किल है। क्योंकि, सिर्फ 13 चक्र बचे थे। जिसमें सपा को अच्छा वोट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन मिलक तहसील के गांवों से सपा को मायूसी मिली और उतने वोट नहीं मिले। बलदेव सिंह औलख ने 20वें चक्र से लेकर 30वें चक्र तक सपा प्रत्याशी की बढ़त को खत्म कर दिया और 385 वोटों से आगे हो गए। इसके बाद सिर्फ एक ही चक्र बचा था, जिसमें सपा प्रत्याशी को 54 वोट अधिक मिले थे। इस तरह बलदेव औलख 307 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed