{"_id":"62716761df5fda40d25e122f","slug":"millions-of-hands-raised-for-prayer-in-bargahe-ilahi-congratulated-eid-prayers-rampur-news-mbd4268002196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारगाहे इलाही में दुआ के लिए उठे लाखों हाथ, ईद की नमाज अदा कर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारगाहे इलाही में दुआ के लिए उठे लाखों हाथ, ईद की नमाज अदा कर दी बधाई
विज्ञापन

रामपुर। माह ए रमजान में महीने भर की इबादत का सिलसिला ईदुल फितर की नमाज के साथ पूरा हो गया। खुदा की बारगाह में इबादत को लाखों सिर झुके और बारगाहे इलाही में दुआ की गई। ईदगाह, जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद रोजे कबूल फरमाने और गुनाहों से माफी के साथ ही देश में अमन-चैन की दुआ की गई और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
सोमवार की रात ईद के चांद का एलान होने पर हर तरफ ईद की खुशी छा गई थी। मंगलवार को सुबह से ही ईद की तैयारियां शुरू हो गई थीं। दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण सामूहिक ईद की नमाज अदा नहीं हो पा रही थी, लेकिन इस बार सामूहिक नमाज अदा हुई तो ईदगाह और जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। नमाजियों ने ईदुल फितर की नमाज से पहले ही ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा करने के लिए पहुंचना शुरू कर दिया। ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 8.00 बजे नमाज शुरू हुई। ईदगाह में शहर काजी खुशनूद मियां ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। इससे पहले शहर काजी ने तकरीर की, जिसमें उन्होंने रोजे और नमाज की फजीलत बयां की। कुरान की हिदायतों पर अमल करने की ताकीद की। शहर काजी ने कहा कि माह ए रमजान में भूख और प्यास को बर्दाश्त कर रोजे रखने वालों पर अल्लाहत तआला की खास मेहरबानी होती है। शहर काजी ने रोजे कुबूल फरमाने, गुनाहों से माफी, मुल्क व कौम की तरक्की और मुल्क के साथ जिल में अमन-चैन और भाईचारा बने रहने की दुआ कराई।
जामा मस्जिद में मुफ्ती महबूब अली ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। उन्होंने नमाज के बाद रोजेदारों के रोजे कुबूल फरमाने और गुनाहों को माफ करने की दुआ के साथ ही देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ कराई। जामा मस्जिद के अलावा मस्जिद खतीबे आजम, मस्जिद गौसिया, अंगूरी बाग स्थित मस्जिद तहब्बर, मोती मस्जिद, मस्जिद चिराग वाली, मस्जिद बजीउल उलूम, मस्जिद घेर आजम खां समेत शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईदुल फितर की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
ईदगाह और जामा मस्जिद में ईदुल फितर की नमाज के बाद नमाजियों ने एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
पुलिस और प्रशासनिक अफसर रहे मौजूद
रामपुर। इस बार ईदगाह और जामा मस्जिद के बाहर सड़क पर ईदुल फितर की नमाज अदा नहीं की गई। ईदुल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ ईदगाह और जामा मस्जिद के बाहर मौजूद रहे। ईदुल फितर की नमाज के दौरान ईदगाह और जामा मस्जिद की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात भी नहीं रोका गया। सीओ सिटी अनुज चौधरी और सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
ईद पर लगा मेला, बच्चों ने लिया खेल खिलौनों का आनंद
मंगलवार को सुबह से ही ईद के त्योहार को लेकर लोगों में उल्लास का माहौल था। शहर में जगह-जगह खेल खिलौनों की दुकानें लगी हुई थीं। शहर कोतवाली और बाजार नसरुल्ला खां के बीच मेला लगाया गया था। मेले में जहां बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे। साथ ही झूलों का आनंद लिया। महिलाओं और युवाओं की चाट पकौड़ी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोग दिनभर मेलों का आनंद उठाते रहे।
एक दूसरे के घर जाकर दी मुबारकबाद
ईदुल फितर की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दीं। अनेक हिंदू भाइयों ने अपने मुस्लिम भाइयों के घर पहुंचकर उन्हें मुबारकबाद दी। अपने घर ईद मिलने आने वालों को सेवइयां खिलाईं। दिनभर घरों पर जाकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।