{"_id":"662432a5e391dda542012026","slug":"milak-students-featured-in-the-top-ten-list-of-the-district-rampur-news-c-282-1-rmp1004-120313-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले की टॉप टेन लिस्ट में छाए मिलक के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले की टॉप टेन लिस्ट में छाए मिलक के छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार को आए यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले की टॉप टेन सूचियों में मिलक के छात्र-छात्राओं ने परचम लहरा दिया। दसवीं में मिलक के 10 व 12वीं में भी मिलक के 10 विद्यार्थियों ने जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। मिलक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
यूपी बोर्ड की ओर से घोषित परिणामों के मुताबिक इंटर में नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज के अंकुश कुमार ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा तथा यूपी में दसवां स्थान प्राप्त किया है। नगर के कलावती कन्या इंटर काॅलेज धनेली उत्तरी की पूनम व वैशाली, जानकी इंटर काॅलेज के ऋषभ गंगवार तथा एसआरएम के अमन ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चारों ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा समीर अली, ऋतु गंगवार, केशव, गौरव, रजत भी जिले की टॉप टेन सूची में हैं।
वहीं दसवीं के परीक्षा परिणाम में मिलक के कलावती कन्या इंटर काॅलेज की कामिनी गंगवार ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा परिणीता, मंतशा, विशेष कुमा, निशि राठौ, तौसीबा, प्रियांशू, डिंपल, निशांत गंगवार व रिया गंगवार ने भी जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई।