फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Milak MLA Rajbala inaugurated development works worth about 1.25 crore

मिलक विधायक राजबाला ने करीब सवा करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Milak MLA Rajbala inaugurated development works worth about 1.25 crore
मिलक विधायक राजबाला ने किया सवा करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन

-फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मिलक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजबाला ने शनिवार को करीब सवा करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।
विधायक प्रतिनिधि दिलीप लोधी ने बताया कि शनिवार को विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जादोपुर में विधायक राजबाला द्वारा करीब 56.92 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इसके बाद ग्राम पंचायत मोहनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर करीब 59.85 लाख रुपये से नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक राजबाला ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग, हर समाज के लोगों के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांवों के विकासों को प्रमुखता पर रखते हुए कार्य कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने जादोपुर गांव में सदस्यता अभियान का भी आयोजन किया और ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान अमर सिंह राजपूत, दीनानाथ लोधी, मंगलसेन, बलवीर सिंह, वीरेंद्र शर्मा, कृष्णपाल लोधी, जागन लाल गंगवार, हरपाल सिंह लोधी, रमेश, प्रेमपाल लोधी, अशोक लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed