फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Middle-aged man injured in accident dies, body sent for post-mortem

Rampur News: हादसे में घायल अधेड़ की गई जान, शव पीएम को भेजा

Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in accident dies, body sent for post-mortem
बिलासपुर (रामपुर)। हरैया कला गांव में रविवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से घायल गांव चौकोनी निवासी राजेंद्र वाल्मीकि (55) ने उपचार के लिए रुद्रपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उनके दामाद का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम चौकोनी निवासी राजेंद्र कुमार वाल्मीकि रविवार की शाम बाइक से केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया मिश्र की बाजार से वापस अपने घर जा रहे थे। बाइक पर उनके दामाद रामबाबू निवासी ग्राम चंदुआ सराय थाना खजुरिया भी बैठे थे। परिजनों के अनुसार केमरी थाना क्षेत्र में हरैया कला गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मगर परिवार के लोग उन्हें रुद्रपुर ले जा रहे थे। पूर्व ग्राम प्रधान जसपाल सिंह ने बताया कि रुद्रपुर पहुंचने से पहले ही राजेंद्र की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग शव रात में ही अपने गांव ले गए। सोमवार की सुबह मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उन्होंने बताया कि दूसरे घायल रामबाबू की हालत में सुधार है, जिनका उपचार चल रहा है।
मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां बताई गई हैं। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटनास्थल केमरी थाना क्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed