फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mesage of equality

111 साल पुरानी इमारत दे रही सर्वधर्म समभाव का संदेश 

Sun, 26 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
mesage of equality
रजा लाइब्रेरी

विज्ञापन
 दुनियाभर में मशहूर रजा लाइब्रेरी में मौजूद दुर्लभ पांडुलिपियां, धार्मिक किताबें जहां ज्ञान बांट रही हैं, वहीं आलीशान इमारत सर्वधर्म समभाव का संदेश दे रही है।

  लाइब्रेरी की 111 साल पुरानी इमारत के दोनों ओर के स्तंभ में यह सच छिपा हुआ है। इसमें सबसे ऊपर मंदिर फिर गुरुद्वारा इसके बाद गिरजाघर और नीचे मस्जिद की आकृति है। गौर से देखने पर यह आकृतियां स्पष्ट होती हैं। लाइब्रेरी में दुनियाभर की मशहूर कुरान मजीद की पांडुलिपियां हैं तो वाल्मीकि रामायण की प्रतिलिपि के हिंदी-फारसी संस्करण मौजूद हैं।
विज्ञापन


रजा लाइब्रेरी में अनेक भाषाओं और लिपियों की 17,000 दुर्लभ पांडुलिपियां हैं। मक्का की लाइब्रेरी की भी पांडुलिपि है, तो सत्रहवीं सदी की रामायण की पांडुलिपि है। सातवीं सदी का हजरत अली का लिखा हुआ क़ुरान है। स्वर्ण जड़ित क़ुरान और रामायण भी हैं यहां। सत्रहवीं सदी की वाल्मीकि रामायण तो देखने लायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 रजा लाइब्रेरी ने इस रामायण को संजोकर रखा है।इमारत में घुसते ही पहली बात यही बताई जाती है कि  हमारे पास एक खास वाल्मीकि   रामायण है। रजा लाइब्रेरी के पास जो रामायण है, उसका अनुवाद 1713 में सुमेर चन्द ने संस्कृत से फारसी में किया था। सुमेर चन्द ने मुगल शासक फ़र्रुखसियर के शासनकाल में लिखा था। इसे सोने के पानी तथा कीमती  पत्थरों के रंगों से गुलबूटे और नक्शो-निगार से लौह (पन्ने का ऊपरी भाग) सजाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed