{"_id":"585ec8874f1c1b3e4de3b3ba","slug":"merry-crimas","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंगल बेल..जिंगल बेल.. पर झूमे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंगल बेल..जिंगल बेल.. पर झूमे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मैथोडिस्ट चर्च में सांस्कृतिक नाटिका प्रस्तुत करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर मैथोडिस्ट चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने जिंगल बेल जिंगल बेल गीत गाकर प्रभु यीशु को याद किया। वहीं निजी स्कूलों में क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए।
मैथोडिस्ट चर्च में हुए कार्यक्रम में देर रात तक बच्चे क्रिसमस के गीत गाते रहे। नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गईं। बच्चों को गीत गाने और नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में खूब प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
स्मार्ट इंडियन माडल स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में बच्चों ने फैशन शो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने रैंप वाक किया। प्रतियोगिता के अन्त में मिस्टर सिम्स वासू यादव व मिस सिम्स सानिया गुप्ता चुने गए। विघालय के छात्र छात्राओं ने नाटक के द्वारा ईशू के पृथ्वी पर अवतरण के बोर में बताया। इस मौके पर इंटर हाऊस न्यू ईयर, सांग प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शरद गुप्ता ने लोगों को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर संकल्प पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस धूूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य शशि प्रभा के अलावा आसिया, रुशी, ममता, मेघा, हिना आदि लोग मौजूद रहे। कृष्णा किड्स स्कूल में क्रिसमस के मौके पर धूम मचाई। बच्चों ने सेंटा क्लास की ड्रेस में कार्यक्रम पेश किया। जिससे लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर अजंली, दीक्षा, नीतू, आदि लोग मौजूद रहे।