फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mentally weak girl found abandoned, sent to Lucknow

Rampur News: लावारिस हालत में मिली मानसिक रूप से कमजोर किशोरी, लखनऊ भेजी

Mon, 23 Sep 2024 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mentally weak girl found abandoned, sent to Lucknow
रामपुर। बिलासपुर में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी लावारिस हालत में घूमती मिली। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया, जहां से लखनऊ भेज दिया गया। किशोरी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी चद्र भूषण ने बताया कि 19 सितंबर को बिलासपुर में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी मिली थी, जिसे पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया था। चाइल्ड हेल्पलाइन ने जिला चिकित्सालय में किशोरी का उपचार कराया। साथ ही काउंसलिंग की गई, जिसमें किशोरी का नाम व परिवार की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन किशोरी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे पाई। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बालिका के परिवार को खोजने का काफी प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि बालिका को उचित परामर्श एवं आश्रय के लिए बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार राजकीय बाल गृह विशेषीकृत (निर्वाण मानसिक संस्थान) मोहन रोड लखनऊ भेजा गया है। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा बालिका के परिवार को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बालिका की सूचना प्राप्त होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन निजामुद्दीन के मोबाइल नंबर- 9027370997 एवं जिला पर्यवेक्षक चाइल्ड हेल्पलाइन अमित कुमार सक्सेना के 7535815771 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed