फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mens are more affected tham women

रामपुर में पुरुषों पर ज्यादा रहा कोरोना संक्रमण का जोखिम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
mens are more affected tham women
रामपुर के जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए फीडिंग कराने को लगी भीड़। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। काम की मजबूरी रही हो या कोई और वजह कोरोना संक्रमण काल में पुरुष घरों से अधिक बाहर निकले। शायद यही वजह रही कि जिले में महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। जिले में आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो संक्रमित पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की पहली लहर से लेकर अब तक कुल 11653 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। लेकिन, इन आंकड़ों में पुरुष अधिक हैं और महिलाएं कम हैं। अधिकतर महिलाएं घरों में रहीं जिस कारण वो कम लोगों के संपर्क में रहीं, जबकि पुरुषों को काम की मजबूरी से लेकर घर की जरुरतों तक को पूरा करने के लिए कोरोना संक्रमण काल में घर की लक्ष्मण रेखा को पार कर बाहर जाना पड़ा। शायद इसी वजह से जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक आए। जिले में कुल संक्रमित 11653 में से 8004 संक्रमित पुरुष हैं जबकि 3649 महिलाएं संक्रमित हुई हैं। वहीं अगर कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में जिले में 89 पुरुष और 55 महिलाएं हैं। आंकड़ों में कोरोना संक्रमण की चपेट में महिलाएं अधिक सुरक्षित रहीं हैं तुलना में पुरुषों के।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed