फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Memorandum sent to DM against increase in stamp price

Rampur News: स्टांप मूल्य में इजाफे के विरोध में डीएम को भेजा ज्ञापन

Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to DM against increase in stamp price
स्वार। स्टांप ड्यूटी बढ़ाए जाने का विरोध शुरु हो गया है। बृहस्पतिवार को स्वार के वकीलों और निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने स्टाम्प मूल्य में इजाफे के विरोध में उप निबंधक कार्यालय पहुंच कर उप निबंधक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बढ़ाई गए मूल्य को वापस लिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वार की बार एसोसिएशन और सीनियर बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने नए सर्किल रेट लिस्ट पर आपत्ति जताई। वकीलों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन उप निबंधक नवनीत कुमार माहेश्वरी को सौंपा जिसमें जिलाधिकारी से बढ़े हुए सर्किल रेट वापस लिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में सामान्य निर्देश संख्या 11 में नगरीय क्षेत्र की निर्धारित सीमा 0.05 हैक्टेयर करने, सामान्य निर्देश संख्या 12 व 15 निरस्त करते हुए पूर्व प्रचलित व्यवस्था के अनुसार दरें घोषित करने, सामान्य निर्देश संख्या 19 अनुचित होने के कारण निरस्त करने, सामान्य निर्देश संख्या 22 क में 1000 वर्ग मीटर से अधिक रक्बे की दर 50 प्रतिशत की जाने, सामान्य निर्देश संख्या 22 ग में संशोधन कर दर मार्ग की चौड़ाई से निर्धारित कराए जाने तथा वर्गीकृत मार्ग सेंगमेंट मुख्य मार्गों के अलावा समाप्त कराए जाने की मांगें भी की गई हैं। ज्ञापन पर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद, सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, सचिव राशिद खान, सभासद मोहम्मद गुलवेज, मोहम्मद इकराम, अरबाज आलम, कातिब संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार अरोरा और मुकरमपुर, मोहब्बत नगर तथा जालफ नगला आदि के ग्राम पंचायतों के प्रधानों के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed