{"_id":"619a931194d2ec15956ca58a","slug":"memorandom-given-to-central-minister-nakvi-rampur-news-mbd4101797171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर कोसी नदी पर पुल निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर कोसी नदी पर पुल निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने लालपुर में कोसी नदी पर पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग केंद्रीय मंत्री ने की है। व्यापारियों ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
रविवार को संगठन के प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य के नेतृत्व में व्यापारी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि रामपुर-टांडा के मध्य लालपुर कोसी नदी पर बना पुल सपा सरकार के कार्यकाल में गिरा दिया गया था। पुल गिराने के बाद आज तक इसका निर्माण अधर में लटका हुआ है। इस पुल से पांच लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। रोजाना जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल न बनने से टांडा क्षेत्र के उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। जनपद मुख्यालय जाने के लिए यहां के निवासियों को 30-40 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा करना पड़ता है। ज्ञापन में कहा गया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पुल के निर्माण की घोषणा कर चुके हैं। परंतु, अभी तक कोई कार्य शुरूनहीं हो सका है। ज्ञापन में स्थायी पुल का शीघ्र निर्माण कराने के साथ ही स्थायी पुल का निर्माण न होने एक अस्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य, जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, कमल रस्तोगी, नवीन भाटिया, राजीव आर्य, मनोज रस्तोगी, अब्दुल समद, मुसर्रफ, भजन सिंह बत्रा, सर्वेश रस्तोगी, हरजीत सिंह, हरीश अरोरा, मानस अग्रवाल, निमित अग्रवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।