{"_id":"68c09a7f22aee988110518cd","slug":"membership-campaign-of-cooperative-department-from-12th-september-rampur-news-c-15-1-mbd1058-727011-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सहकारिता विभाग का सदस्यता महाभियान 12 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सहकारिता विभाग का सदस्यता महाभियान 12 सितंबर से
विज्ञापन
रामपुर। सहकारिता विभाग की ओर से सदस्यता महाभियान-2025 के तहत जिला सहकारी बैंक के सभागार में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन लाल सैनी की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में एम-पैक्स सचिवों को जनपद के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 12 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में 80 प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियां (एम-पैक्स) हैं। सदस्यता महाभियान-2023 में रामपुर ने लगभग 55,000 सदस्य बनाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि सहकारी समितियों का सदस्य बनने से किसानों को केसीसी लोन, पशुपालन, डेयरी पालन और मत्स्य पालन के लिए ऋण सुविधा मिलती है। सदस्यों को उर्वरक खरीद के लिए प्राथमिकता के साथ पासबुक भी दी जाती है। साथ ही, सदस्य समिति के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के भी हकदार होते हैं।
विज्ञापन
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डीसीबी वाईपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो