फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of traders

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सोनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
meeting of traders
मसवासी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मसवासी में कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने किया । रविवार को साप्ताहिक पैठ में हुई बैठक में संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि व्यापारियों को एक मंच पर संगठित होकर कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे के सहयोग करने में तत्पर रहना चाहिए। व्यापारियों के संगठन में ही शक्ति है। अगर व्यापारी संगठित रहेंगे तो कोई भी अधिकारी व्यापारी का शोषण नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यापारी को अगर कोई अधिकारी व्यापारी का शोषण करता है तो ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ पूरा व्यापार मंडल एक साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में जिला संयोजक संविन्दर विराट, जिला मीडिया प्रभारी गौरव जैन सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। मसवासी की नगर कार्यकारिणी संरक्षक राजेश जैन, प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष, महेश भारद्वाज महामंत्री, पंकज गोयल उपाध्यक्ष, मोहम्मद नासिर अंसारी उपाध्यक्ष, राकेश मौर्य उपाध्यक्ष, अमित सक्सेना सचिव, राजीव जैन कोषाध्यक्ष, वरुण जैन मीडिया प्रभारी, विक्की देवल संगठन मंत्री, प्रदीप देवल मंत्री, गनपत चंद्रा प्रचार मंत्री, इलियास अंसारी मंत्री, शानू अंसारी मंत्री, मोहित गुप्ता प्रचार मंत्री, राजीव वर्मा मंत्री, संजीव गुप्ता को मंत्री बनाया गया। वही युवा वर्ग के व्यापारी कार्यकर्ता शिवा गुप्ता, योगेश वर्मा, पुल्कित गुप्ता, दीपू चंद्रा, नितिन जैन, राहुल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, रवि मौर्य,अनूप सक्सेना, मोहम्मद इसरार, आदि मौजूद रहे। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नगर की युवा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed