{"_id":"6136672f8ebc3ebead051bab","slug":"meeting-of-nadal-officer-rampur-news-mbd4017447113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड जारी करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी प्राप्त करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड जारी करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी प्राप्त करें सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नोडल अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आयुष्मान योजना के तहत जारी होने वाले गोल्डन कार्ड में ग्राम स्तर पर आशाओं के साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर का भी सहयोग प्राप्त करें। यह सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे पात्र परिवारों के सदस्यों को गंभीर बीमारी से पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विकास भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, मनरेगा, खाद्यान्न वितरण, पंचायत भवनों का निर्माण, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजनाएं, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला योजना एवं स्वरोजगार योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में पूरी पारदर्शी व्यवस्था के साथ निर्धारित मानक के अनुरूप वितरण होना चाहिए। इसके लिए पूर्ति अधिकारी के साथ-साथ उपजिलाधिकारीगण भी मॉनीटरिंग करें तथा अनियमितता बरतने वाले कोटेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि लेखपाल निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नियमानुसार पैमाइश प्रक्रिया करें तथा इस संबंध में उपजिलाधिकारी भी मॉनीटरिंग करते रहें, ताकि जमीन विवादों में कमी आ सके। इस दौरान उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। विभिन्न इकाईयों के निर्माण कार्य में प्रगति की स्थिति और प्राप्त धनराशि के अनुरूप उपभोग के बारे में उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूर्ण कराने के प्रति गम्भीर हों। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत आच्छादित होने के बावजूद भी राजकीय महाविद्यालय शाहबाद भवन के निर्माण में अत्यन्त धीमी प्रगति होने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए इकाई प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब करने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन भवनों का निर्माण कार्य समय से पूरा हो जाए तथा उन भवनों को आमजन के उपयोग में लाया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।