{"_id":"619d3dc0ee395055e61f746e","slug":"meeting-of-idustrialist-rampur-news-mbd4104036165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका और जिला पंचायत के अधिकारी हटवाएं अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका और जिला पंचायत के अधिकारी हटवाएं अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उद्यमियों को बताया कि उद्यमियों द्वारा विभिन्न विभागों में पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत निवेश मित्र वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। ताकि, उद्यमियों को ऑनलाइन माध्यम से तय समय सीमा के भीतर जरूरी अभिलेख प्राप्त हो जाएं। इसके साथ ही डीएम ने निवेश मित्र के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जिले में उद्यमियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें तथा इसमें किसी भी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में औद्योगिक आस्थान रोशनबाग एवं अजीतपुर में सड़क, नाली एवं स्ट्रीट लाइटों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि वे कार्रवाई करें। औद्योगिक इकाइयों के आसपास अतिक्रमण को हटाने संबंधी उद्यमियों की बार-बार मांग के बावजूद भी समस्या का समाधान न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई तथा नगरीय क्षेत्र के लिए ईओ एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक आस्थान के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी पुलिस के साथ समन्वय करके अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराएं। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत महिलाओं की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश हैं। बैठक के दौरान जिला वन अधिकारी राजीव कुमार, उपायुक्त उद्योग हिमांशु गंगवार आदि मौजूद रहे।