फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meetinf of sector and jonal magegistrate

सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने अधिकार व दायित्वों को समझें : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
meetinf of sector and jonal magegistrate
रामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण, सकुशल एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के रूप में तैनात किए गए अधिकारी अपने दायित्वों की गंभीरता को समझें और निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक स्तर पर कार्यवाहियों के संबंध में कोई संदेह न रहे, यह भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला सहकारी बैंक सभागार में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक के दौरान कहा कि मतदान दिवस में पोलिंग पार्टियों के साथ साथ सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की सक्रियता मतदान कार्यक्रम को सफल बनाती हैं। सभी को व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि समयबद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए मतदान को निर्बाध रूप से पूर्ण कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर उन्हें संबंधित बूथों पर पहुंचने, मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें जमा करने तक सेक्टर मजिस्ट्रेट गंभीरतापूर्वक सक्रिय रहेंगे। ईवीएम जमा होने के बाद संबंधित रिटर्निंग आफिसरों की अनुमति से ही सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट वापस जाएंगे। किसी भी अधिकारी का फोन स्वीच ऑफ नहीं होना चाहिए, यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बूथों के भ्रमण के दौरान की स्थिति के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक गजल भारद्वाज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed