{"_id":"6381086b2f2b3f0b14446b8d","slug":"medical-help-desk-will-established-in-mandi-rampur-news-mbd4485119176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मंडी समिति में 04 और 05 दिसंबर को मेडिकल हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मंडी समिति में 04 और 05 दिसंबर को मेडिकल हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 05 दिसंबर को होगा। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 04 दिसंबर को मंडी समिति से रवाना होंगी और 05 दिसंबर को मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम स्ट्रॉग रूम में जमा कराएं जाएंगे। इसको लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि मंडी समिति में में 04 दिसंबर से 05 दिसंबर तक विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों की तैनाती के साथ एक केंद्रीय मेडिकल हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में चिकित्सीय परामर्श प्राप्त हो सके।
उन्होंने मेडिकल काउंटर की स्थापना कराते हुए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों के साथ एक चिकित्साधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस की तैनाती करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि चुनाव संपन्न होने के बाद 08 दिसंबर को मतगणना होगी। मतगणना वाले दिन भी मेडिकल काउंटर की स्थापना कराते हुए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों के साथ एक चिकित्साधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कराना सुनिश्चित कराएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि मतदान कार्मिकों के लिए 04 दिसंबर से 05 दिसंबर तक जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर और मतगणना वाले दिन 08 दिसंबर नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति रामपुर में आकस्मिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस एवं दवाइयों के साथ चिकित्सा स्टाफ की तैनाती करना सुनिश्चित करेंगे।