{"_id":"670ee70b38eb14d4a1099224","slug":"medical-examination-confirmed-rape-of-the-girl-rampur-news-c-282-1-smbd1025-132082-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मेडिकल जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मेडिकल जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई
Wed, 16 Oct 2024 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। दुष्कर्म पीड़ित मानसिक रोगी पांच साल की बालिका के साथ बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया था, इसकी मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार इस बात का खुलासा मेडिकल जांच में हुआ है। वहीं पुलिस ने मंगलवार को बुजुर्ग का चालान कर दिया है।
नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर में अब्दुल रहमान के मकान में किराए पर रहने वाले बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र निवासी एक मजदूर की पत्नी ने कोतवाली में मानसिक रोगी पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म होने की रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें पांच वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बालिका के साथ मकान मालिक 70 साल के बुजुर्ग अब्दुल रहमान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि बालिका की मेडिकल जांच रिपोर्ट में बालिका के निजी अंगों से छेड़खानी करने का खुलासा हुआ है। वहीं रिपोर्ट में पाक्सो के साथ ही एक उप धारा और बढ़ाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
70 साल के बुजुर्ग अब्दुल रहमान के 14 नाती और पौते हैं, लेकिन इस घटना ने परिवार को शर्मसार किया है। बुजुर्ग के बच्चे दिल्ली में काम करते हैं। ऐसे में बुजुर्ग की इस हरकत की नगर में चारों और आलोचना हो रही है।