{"_id":"58d2d0684f1c1ba16e1a258d","slug":"meat-shop-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ से मीट की दुकानें बंद करके भागे विक्रेता, सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ से मीट की दुकानें बंद करके भागे विक्रेता, सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई के आदेश को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव नहीं हो पा रहा है। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस मोहल्ला घेर मर्दान खां में छापा मारती इससे पहले ही सूचना लीक हो गई और मीट की दुकानें बंद करके कारोबारी भाग गए। जब शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के मुहल्ला घेर मर्दान खां में छापा मारने की कोशिश की तो वहां पहले से ही दुकानें बंद मिलीं। बताया जाता है कि पुलिस के छापे की सूचना लीक हो गई। फिलहाल पुलिस औपचारिकता निभाकर वापस लौट आई।
योगी सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश के तीन दिन गुजर गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अपने ऊपर हमलों के डर से सहमी कोतवाली पुलिस ने आदेश मिलने के बाद महज औपचारिकता निभाई। एसपी के आदेश के बाद शहर कोतवाली पुलिस हिम्मत कर किसी तरह छापे मारने को निकली। मगर, छापे की सूचना पहले से ही लीक हो गई। पुलिस ने मुहल्ले में पहुंचकर यहां दुकानों को देखा तो यहां दुकाने पूरी तरह बंद मिलीं।
विज्ञापन
घेर मर्दान खां में पुलिस पर कई दफा हमले हो चुके हैं, जिसकी वजह से पुलिस यहां पर छापा मारने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही है। फिलहाल पुलिस को एक और हमले का खौफ सता रहा है,वहीं दूसरी ओर शासन के निर्देशों का पालन न हो पाने की दिशा में कार्रवाई होने का भी खौफ सता रहा है। फिलहाल पुलिस यहां सिर्फ औपचारिकता निभा रही है। शहर कोतवाल गंगाशरण का कहना है कि पुलिस सर्वे के लिए गई थी। दुकाने पूरे मुहल्ले में बंद हैं। बिना लाइसेंस मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन