{"_id":"628a9b335a19725f46663ccb","slug":"md-told-that-officers-check-electric-theft-rampur-news-mbd428946793","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने में अक्षम अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने में अक्षम अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने बिजली अफसरों से कहा कि वह बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती से अभियान चलाएं, जिससे बिजली चोरी को पूरी तरह से रोका जा सके। चेतावनी दी कि अगर कोई बिजली अफसर बिजली चोरी रोकने में अक्षम पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमडी ने राजस्व वसूली की समीक्षा की और वसूली संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेेशक अरविंद मलप्पा बंगारी ने पहले शनिवार की रात विकास भवन में अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ और जिले भर के बिजली घरों के जेई की बैठक ली। एमडी ने समीक्षा के दौरान कहा कि बिजली चोरी के मामले में रामपुर की स्थिति चिंताजनक है। किसी-किसी बिजलीघर पर करीब 75 फीसदी तक लाइन लॉस है। राजस्व वसूली की स्थिति भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अफसर पर्याप्त पुलिस बल लेकर बिजली चोरी रोकने को चेकिंग करें। अगर किसी अफसर की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अफसर समेत जेई तक को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को सुबह एमडी ने पहाड़ी गेट बिजली घर का औचक निरीक्षण किया। रिकार्ड दुरुस्त रखने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बकायेदारों की सूची तलब की। अफसरों से बकायेदारों को फोन से बकाया बिल के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए। बिलासपुर गेट फीडर पर क्लीनअप अभियान का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता पंकज कुमार, अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार गर्ग, अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार, इमरान खान, नरेश कुमार और एसडीओ विनय कुमार, रवि कुमार गुप्ता समेत सभी जेई मौजूद रहे।