फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   maximumtemeratur fall two deegree celcious

Rampur News: मौसम के मिजाज में तल्खी जारी, अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
maximumtemeratur fall two deegree celcious
रामपुर। मौसम के मिजाज में आई तल्खी बृहस्पतिवार को जारी रही। कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रह गया है। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ। लेकिन शाम होती ही फिर से ठंडी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

इन दिनों पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बर्फवारी की वजह से रामपुर और इसके आसपास के जनपदों में ठंड का कुछ अधिक असर है। ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाती है जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है तो इसे रद्द भी करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरा छाया हुआ था। हालांकि सुबह दस बजे तक कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन धूप नहीं निकली। दोपहर 12 बजे से आसपास धूप निकली। ठंडी हवा की वजह से धूप महसूस नहीं हुई। शाम पांच बजे से मौसम फिर से सर्द हो गया। ठंड की वजह से पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.आरके सिंह का कहना है कि अभी मौसम के मिजाज में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed