फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Maximum temperature dropped by six degrees due to icy winds, people shivered

Rampur News: बर्फीली हवाओं से छह डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, ठिठुरे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by six degrees due to icy winds, people shivered
रामपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बर्फीली हवाओं ने 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट ला दी। इसके चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोग ठिठुरते हुए नजर आए। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा। एक दिन पहले रविवार के न्यूततम तापमान 5.4 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा था। कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। सोमवार की सुबह रामपुर में आसमान साफ रहा। हालांकि, बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड का अधिक एहसास हुआ। गलन ने लोगों को परेशान किया। शौकत अली रोड, सिविल लाइन, शाहबाद गेट के अलावा पनवड़िया तक हर कोई अलाव के सामने बैठा दिखाई दिया। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी ठंड और बढ़ेगी। कोहरा और सर्दी के साथ गलन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed