फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mausam ali defeated bulbul

पंजाब के मौसम अली ने मुजफ्फरनगर के बुलबुल को किया चित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

सैफनी के भूड़ा मेले में आयोजित दंगल में पंजाब के मौसम अली ने मुजफ्फरनगर के बुलबुल पहलवान को कुछ मिनटों में ही पटखनी देकर इनाम हासिल कर लिया।शनिवार को सातवें दिन के दंगल में हजारों की संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे । बिहार के संदीप पहलवान पर अयोध्या के बाबा पहलवान ने विजय प्राप्त की। बागपत के सुरेंद्र ने मेरठ के राजू को हराकर जीत हासिल की, वकील सहारनपुर ने आसिफ मुजफ्फरनगर को चित किया।

विज्ञापन
mausam ali defeated bulbul

विस्तार

सैफनी (रामपुर)। सैफनी के भूड़ा मेले में आयोजित दंगल में पंजाब के मौसम अली ने मुजफ्फरनगर के बुलबुल पहलवान को कुछ मिनटों में ही पटखनी देकर इनाम हासिल कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सातवें दिन के दंगल में हजारों की संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे । दंगल में हनुमानगढ़ी के रविदास पहलवान ने अमरोहा के हुसैन पहलवानों को पटखनी दी। कांचा पहलवान हरिद्वार ने सचिन बागपत को धर पटका तो हरिद्वार के शास्त्री ने राजस्थान के शमशेर पहलवान पर जीत हासिल की। रिजवान मुजफ्फरनगर व भीम पहलवान गोरखपुर के बीच मुकाबला बराबर रहा। बिहार के संदीप पहलवान पर अयोध्या के बाबा पहलवान ने विजय प्राप्त की। बागपत के सुरेंद्र ने मेरठ के राजू को हराकर जीत हासिल की, वकील सहारनपुर ने आसिफ मुजफ्फरनगर को चित किया। पंजाब के मौसम अली ने मुजफ्फरनगर के बुलबुल पहलवान को कुछ मिनटों में ही पटखनी देकर इनाम हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed