फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mathematics and Chemistry paper confused the candidates

Rampur News: गणित व केमिस्ट्री के पेपर ने परीक्षार्थियों को उलझाया

Wed, 28 Feb 2024 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Mathematics and Chemistry paper confused the candidates
रामपुर। किसी को गणित तो किसी को केमिस्ट्री के सवालों ने उलझाया। यूपी बोर्ड की दसवीं की गणित और सीबीएसई की 12वीं की केमिस्ट्री में पूछे गए सवालों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। पेपर देखकर छात्र तनाव में आ गए। हालांकि ज्यादातर छात्र-छात्राओं को गणित और केमिस्ट्री के सवालों ने उलझाकर रख दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बोर्ड का दसवीं का गणित का प्रश्नपत्र था, सीबीएसई 12वीं का केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र था। यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा जिले के सभी 71 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। दसवीं के गणित के पेपर के लिए शिक्षा विभाग की ओर से भरपूर इंतजाम किए गए थे। जिले के सभी केंद्रों परीक्षा का आयोजन किया गया था। सीसीटीवी व वॉयस रिकार्डर की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में दसवीं के छात्रों की गणित की परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों में तनाव दिखा। यही स्थिति सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा की रही। सीबीएसई की 12वीं में मंगलवार को केमिस्ट्री की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में भी छात्रों को केमिस्ट्री के सवालों ने उलझाया। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक समेत अन्य अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोली छात्राएं
आज का पेपर कठिन था। सवाल आए थे, जिनको हल करने में दिक्कत आई। कई सवाल अच्छे तरीके से किए। ओवरऑल पेपर ठीक हुआ है। - मुस्कान बी, विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज

गणित का पेपर ठीक था। सवालों के जवाब काफी कठिन थे। कुछ सवाल ऐसे भी थे जिन्हें पढ़ा भी नहीं था। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र ठीक हो गया। - जीतू, विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज

दसवीं के गणित का पेपर था। इसको लेकर काफी तनाव था। प्रश्न पत्र कठिन जरूर था, लेकिन हल कर दिया गया। - अर्चना, विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज
गणित का पेपर था। कई सवालों ने परेशान किया। लेकिन इसके बाद भी पेपर कर दिया। पेपर ओवरऑल ठीक ही हुआ है। -स्वाति, श्री राम इंटर काॅलेज


सीबीएसई:

केमिस्ट्री के सवालों ने काफी परेशान किया है। हालांकि कई सवालों के जवाब अच्छे तरीके से दिए गए। मेहमूना, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कैमिस्ट्री का पेपर ठीक था। अच्छा हुआ है। हालांकि कुछ सवालों ने खूब उलझाया है। - जरनैन, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
आज का पेपर कठिन जरूर था, लेकिन सब कुछ ठीक-ठाक कर दिया। कुछ सवालों ने परेशान जरूर किया। - गोरांग, सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
------------------------------
केमिस्ट्री का पेपर अच्छा रहा। कई सवाल ठीक थे तो कई सवालों ने परेशान जरूर किया। ओवरऑल पेपर ठीक रहा। - अनु,
सेंट पाॅल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल


1369 ने गणित तो 31 ने छोड़ी केमिस्ट्री की परीक्षा
यूपी बोर्ड की दसवीं की गणित की परीक्षा में 1369 बच्चे गैर हाजिर रहे, जबकि सीबीएसई की 12वीं की केमिस्ट्री की परीक्षा में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यूपी बोर्ड की दसवीं की मंगलवार को पहली पाली में गणित की परीक्षा का आयोजन किया गया था। पहली पाली में गणित की परीक्षा के लिए 15127 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 13885 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर की गृह विज्ञान की परीक्षा था, जिसमें 231 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इसी तरह सीबीएसई की केमिस्ट्री की परीक्षा में 1484 बच्चों में से 1453 ने परीक्षा दी, जिसमें 31 बच्चे गैरहाजिर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed