{"_id":"56f18a694f1c1b6e7ef14d29","slug":"mashal-juloos-on-shahidi-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को याद किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकालते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदू संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया। साथ ही शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर मजबूत राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। शहीदों से जुड़ी जानकारी भी साझा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, बजरंग दल, संस्कार भारती समेत तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार शाम आदर्श रामलीला मैदान में एकत्र हुए।
वक्ताओं ने बताया कि शहीद दिवस राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की याद में मनाया जाता है। 23 मार्च को ब्रिटिश सरकार की ओरसे राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को फांसी दे दी गई थी। इनकी शहादत को देश भुला नहीं सकता। कार्यकर्ता देश की अखंडता के लिए शहीदों को आदर्श बनाएं और देश के लिए प्राण तक न्योछावर करने के लिए तत्पर रहें। इसके बाद सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मशाल जुलूस लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से कृष्णा विहार तक पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूराम ने की। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक रामशंकर, जिला कार्यवाह सुभाष, पर्जन्य कुमार जैन, शिवबहादुर सक्सेना, रोशनलाल, सुरेश गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लोधी, अनिल वशिष्ठ, ज्वाला प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे।