फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Maruti Eeco overturns uncontrollably on speed breaker, five killed

स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, पांच की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Maruti Eeco overturns uncontrollably on speed breaker, five killed
हादसे में 5 मरे, चालक घायल
विज्ञापन

------------------------------
काशीपुर समेत सभी केंद्र ध्यानार्थ
-------------------------
स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, पांच की मौत
टांडा थाना क्षेत्र के सीकमपुर गांव के निकट हुआ हादसा, बेटी की लगन की रस्म निभाकर वापस जा रहे थे मुरादाबाद
फोटो जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा(रामपुर)। टांडा थाना क्षेत्र के सीकमपुर गांव के निकट एक मारुति ईको स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मुरादाबाद के जयंतीपुर मोहल्ला थाना मझोला निवासी पूरन दिवाकर (50) की बेटी गीता का रिश्ता उत्तराखंड के काशीपुर के निकट सुल्तानपुर पट्टी निवासी कन्हैया दिवाकर से तय हुआ था। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी गीता की लगन की रस्म होनी थी। इसके लिए पूरन दिवाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ सुल्तानपुर पट्टी गए थे। देर रात वहां से वापस लौटते समय रात करीब नौ बजे हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मारुति ईको सीकमपुर गांव में बने स्पीड ब्रेकर पर चढ़ते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पूरन दिवाकर (50) उनके साले विनोद दिवाकर (45), देवेंद्र सिंह तोमर (45), मुकेश वर्मा (30) और परमवीर सिंह ठाकुर (30) की मौत हो गई। जबकि, चालक हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी टांडा भिजवाया। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शव भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। हादसे की सूचना पर परिजन भी देर रात ही रामपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शादी की खुशियां मातम में बदली, घर बरात आने की जगह उठेंगी अर्थियां
रामपुर। सड़क हादसे में पूरन दिवाकर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी की लगन की रस्म थी और शनिवार को बरात आनी थी। लेकिन, बरात की शहनाइयों की जगह घर में मौत की चीख-पुकार मच गई। एक हादसे ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। जहां शनिवार को बेटी गीता को पिता पूरन विदा करते तो वहां एक अनहोनी के बाद अब पूरन की अर्थी को गीता विदा करेगी। हादसे की सूचना के बाद वर पक्ष के परिजन भी रात में ही टांडा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed