फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman turned out of the house for failing to meet dowry demands.

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने विवाहिता को घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman turned out of the house for failing to meet dowry demands.
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे छह माह की मासूम बेटी सहित घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली हुमां खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 29 दिसंबर 2024 को बरेली गेट के मुराद खां से हुआ था। आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने और पर्याप्त दहेज देने के बावजूद पति और ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि पति के विदेश चले जाने के बाद जेठ, जेठानी, सास और अन्य परिजनों ने भी उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 29 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की और छह माह की बेटी समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने पति मुराद खान, सास नजमा, जेठ मुजीब खान, जेठानी आशी, भांजा फरमान, ननद सलमा तथा अन्य दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed