{"_id":"69dab9574648c91414099253","slug":"married-woman-thrown-out-of-home-for-dowry-report-filed-rampur-news-c-282-1-rmp1023-168467-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। नकदी व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के पहाड़ी गेट आसरा कालोनी निवासी शब्बो की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उसका निकाह गंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैजनी नानकार नईम के साथ करीब चार साल पहले हुआ था। वह काफी गरीब परिवार से है, इसके बाद भी मायके वालों ने निकाह के वक्त पर्याप्त दहेज दिया था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
वह लोग एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं। शब्बो के अनुसार उसने मायके वालों की गरीबी का हवाला देते हुए दहेज देने से इंकार किया तो ससुरालियों ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट करते। करीब एक साल पहले उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि आए दिन पति मायके आकर उसे दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में पति नईम समेत फईम और फरीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।