फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman reached lover's house after a year of marriage

Rampur News: विवाहिता शादी के एक साल बाद प्रेमी के घर पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman reached lover's house after a year of marriage
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी के एक साल के बाद ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक के परिजन अचानक विवाहिता के आ जाने से हतप्रभ रह गए। क्योंकि वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। इस मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत का दौर चल रहा है, लेकिन फिलहाल बात किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामला मसवासी क्षेत्र के गांव का है। बताते हैं कि युवती का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजन को हुई तब उन्होंने युवती पर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। इस बीच युवती के परिजन ने उसका रिश्ता कर दिया और दूसरे गांव के युवक से उसका विवाह करा दिया। लगभग एक साल से विवाहिता अपने मायके में रहती थी। वह गर्भवती भी है। रविवार की देर शाम वह पति को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। विवाहिता ने परिजन से कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी कर और उसके साथ ही रहेगी। युवक के परिजन ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। वह बार-बार पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमी युगल सजातीय हैं इसके चलते गांव में पंचायत का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed