{"_id":"67895efe6244b37faf087d8d","slug":"married-woman-raped-report-filed-against-seven-including-her-husband-rampur-news-c-282-1-rmp1004-137996-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पति समेत सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पति समेत सात पर रिपोर्ट
Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर ससुराल से निकालने और देवर-ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि ढाई साल पूर्व उसकी शादी केमरी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। पति के जाने के बाद उसकी सास ने कारोबार करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से मना किया तो उसकी सास व दो ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का प्रयास किया था। इसकी शिकायत उसने रामपुर महिला थाने में की थी, जहां ससुराल वालों के माफी मांगने पर राजीनामा हो गया था। इसी दौरान नौ दिसंबर 2024 को उसके सास-ससुर घर से बाहर गए थे, तभी उसके नंदोई व देवर उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। शाम को सास-ससुर घर लौटे तो पीड़िता ने घटना बताई थी।
पीड़िता का कहना है कि घटनाक्रम सुनते ही सास-ससुर उलटे उसी पर भड़क गए थे और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब वह अपने मायके रह रही है और आरोपी उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।