फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman from Shahbad dies in Badaun; case of dowry death registered against four, including husband.

Rampur News: बदायूं में शाहबाद की विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 14 Jul 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman from Shahbad dies in Badaun; case of dowry death registered against four, including husband.
शाहबाद (रामपुर)। बदायूं में शाहबाद की विवाहिता दीपेश (22) की ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बदायूं पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अनवा गांव निवासी अनोखे लाल ने अपनी बेटी दीपेश की शादी आठ मई 2025 को बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के मोहल्ला निजामुद्दीन शाह निवासी वीरेश उर्फ बृजेश से की थी। अनोखे लाल के छोटे भाई महावीर के अनुसार सोमवार शाम ससुराल पक्ष ने दीपेश की तबीयत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग बिसौली पहुंचे तो दीपेश का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

महावीर ने बताया कि दीपेश के गले पर निशान थे। उनका आरोप है कि दीपेश की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दीपेश के पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष ने कानूनी कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया और बिसौली थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार शाम दीपेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

बिसौली के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि एक विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed