{"_id":"66ce4f6a2d1b9f697106e2c4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-rampur-news-c-282-1-rmp1004-128687-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Wed, 28 Aug 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता जेबा (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंज थाना क्षेत्र के घेर रहमत खां निवासी बाबू बीड़ी बनाने का काम करते है। उन्होंने आठ माह पहले अपनी बेटी जेबा की शादी बिलासपुर थाना क्षेत्र के नगलिया गांव निवासी जाकिर से की थी। शादी के बाद से ही जाकिर के परिवार के लोग जेबा को परेशान करते थे, जिस कारण वह मायके में आकर रहने लगी थी। सोमवार को जेबा के मायके में नियाज का कार्यक्रम था, जिसमें जाकिर और उसके पिता भी शामिल हुए थे। आरोप है कि इस दौरान जाकिर और उसके पिता ने कुछ देर अकेले में जेबा से बात करने के लिए बोला। जिस पर बाबू कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया। आरोप है कि वापस आने पर बेटी जेबा कमरे में बेहोश पड़ी थी और पति और उसके ससुर घर से फरार थे। यह देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों ने जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत खराब होने की बात कहीं। लेकिन,कुछ देर बाद जेबा की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने गंज थाने को मैमो भेज सूचना दी। थाना प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि अस्पताल से जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।