{"_id":"694ef427c48cf7b5040732dd","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-at-in-laws-house-rampur-news-c-282-1-rmp1004-160796-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति और देवर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में शुक्रवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में कार न मिलने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति वीरेंद्र लोधी, ससुर होरीलाल, सास, देवर, नंद समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, पति वीरेंद्र लोधी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी वीरेंद्र लोधी की पत्नी रूबी (22) मंडिया, काशीपुर की रहने वाली थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है। पति की मारपीट से परेशान होकर विवाहिता अपने मायके चली गई थी। इसी बीच रिश्तेदारों की पहल पर पंचायत हुई और बृहस्पतिवार को रूबी फिर ससुराल आ गई।
मायके वालों का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंच गया और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी टांडा कीर्ति निधि आनंद मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, मामले की जांच जारी है।