{"_id":"684f1f783de234971709085c","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-dowry-case-filed-rampur-news-c-282-1-rmp1001-147635-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट \nकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Mon, 16 Jun 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर सात वर्षीय बेटी के साथ घर से निकाल दिया। बाद में मायके में जाकर विवाहिता और उसकी मां से मारपीट कर नकदी व जेवर लूटकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मिलक कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी सोमपाल से हुई थी। उसकी सात वर्ष की एक बेटी है। शादी के बाद ही पति सोमपाल, ससुर शांति प्रसाद, जेठ मुकेश पाल, चचिया ससुर दाताराम, चचिया ससुर पातीराम, ननद इंद्रवती,चचेरा जेठ जागन लाल, चचिया ससुर रामबहादुर व देवर विनोद दहेज में दो लाख रुपये की नकदी व कार की मांग कर उसका उत्पीड़न करते रहते थे।
10 मई 2024 को उसे मारपीट कर बेटी के साथ घर से निकाल दिया था, तभी से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 30 जनवरी को दोपहर बाद करीब दो बजे आरोपी घर में घुस गए और गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने घर में रखे दो हजार 500 रुपये, सोने का मंगल सूत्र, अंगूठी व पायजेब लूट ली और धमकी देते हुए भाग गए। संवाद