{"_id":"627168f4af417930816e5912","slug":"markets-buzzing-on-akshaya-tritiya-turnover-of-four-crores-rampur-news-mbd4268009149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा बाजार, चार करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा बाजार, चार करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर गुलजार रहे बाजार, चार करोड़ का हुआ कारोबार
रामपुर। अक्षय तृतीया पर बाजार पूरे दिन गुलजार रहे। लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी की। किसी ने मान्यताओं को ध्यान में रखकर महज औपचारिकता निभाई तो कोई शुभ योग देखकर भूषण खरीदने पहुंचा। अक्षय तृतीया पर करीब चार करोड़ रूपये का कारोबार होने का अनुमान है।
मंगलवार को अक्षय तृतीया का पर्व था। इस दिन सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। लिहाजा, बड़े पैमाने पर लोग सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। दो साल कोरोना संक्रमण के चलते अक्षय तृतीया पर बंदिशों केे चलते बाजार बंद रहे। इस बार सुबह से ही सराफा बाजार में लोगों की खासी भीड़ लग गई थी। ग्राहकों को लुभाने के लिए आभूषणों के शोरूम सजाए गए थे। अधिकतर लोगों ने डिजाइनर ज्वैलरी सोने के कुंडल, अंगूठी, चेन, नाक की पिन आदि तरह-तरह के आभूषणों की खरीदारी कर शगुन किया। अनेक लोगों में शादी-विवाह के सहालग के लिए दुल्हन के लिए ज्वैलरी भी खरीदी। कारोबारियों की मानें तो इस बार यह कारोबार करीब चार करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
शादी विवाह की रही धूम, बैंड, मंडप, हलवाई सभी बुक
अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर शादियों की भी धूम रही। अक्षय तृतीया पर जिले भर में करीब 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शहर से लेकर तहसील, कस्बों तक के लगभग सभी बैंक्वेट हॉल बुक थे। जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा ने बताया कि फुलेरा दूज, अक्षय तृतीया, बसंत पंचमी, पर्व पूर्णिमा को बिना किसी पंडित व ज्योतिषाचार्य से पूछे भी विवाह किया जा सकता है। इस दिन वे लोग भी शादी के बंधन के बंध सकते हैं, जिनकी शादी किसी कारण वश जल्द ही नहीं पड़ रही हो। इस मंगल दिन शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े आजीवन शुभ फलों की प्राप्ति करते हैं। अक्षय तृतीया पर होने वाली शादियों की तैयारियों को लेकर शहर के शादी हाल से लेकर होटल तक पहले से ही बुक हो चुके थे। मैरेज पैलेस, बैंड बाजा, फूल वाले, कैटरिंग वाले, घोड़ी और बग्गी वाले सभी के पास कई-कई शादियों के ऑर्डर थे।