फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Markets buzzed after a month, people made purchases

एक माह बाद गुलजार हुए बाजार, लोगों ने की खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Markets buzzed after a month, people made purchases
एक माह बाद गुलजार हुए बाजार, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

रामपुर। कोरोना संक्रमण के चलते एक माह से लागू लॉकडाउन से मंगलवार को राहत मिल गई। सुबह सात बजे से बाजार खुलने शुरू हो गए। इसके साथ ही बाजारों में फिर से ग्राहकों की रौनक लौट आई। कपड़े की दुकानों से लेकर हार्डवेयर तक की दुकानें खुल गईं। लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। साथ ही सोशल डिस्टेेंसिंग एवं मास्क का भी ख्याल रखा। इस बीच पुलिस ने दुकानों के आसपास चेकिंग भी की। कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार को एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ गया। इसके तहत शहर से लेकर गांवों तक के बाजार बंद हो गए। सड़कें सूनी हो गईं। बाजारों की रौनक गायब हो गई। सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही जारी थीं। इस लॉकडाउन का फायदा भी हुआ। संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई। लिहाजा, शासन ने ऐसे सभी जिलों से लॉकडाउन हटाने का ऐलान कर दिया, जहां सक्रिय मामलों की संख्या 600 से अधिक थी। रामपुर भी उन जिलों में शामिल है, जहां एक्टिव केस काफी कम हैं। लिहाजा, मंगलवार को अनलॉक होते ही बाजार गुलजार हो गए। सुबह से ही दुकानें खुलने लगीं। सुबह दस बजे तक बाजारों में सभी दुकानें खुल चुकी थीं। ज्वाला नगर, सिविल लाइंस, शाहबाद गेट, बाजार नसरुल्ला खां, मिस्टन गंज, सर्राफा बाजार में सभी दुकानें खुल गई थीं। दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे। इस दौरान बाजारों में भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई थी। ग्राहकों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाया था। गाइड लाइन के अनुसार जिले में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक मार्केट खोला जाएगा। इसके बाद कोरोना कर्फ्यू लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed