फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   market was closed in lockdown

लॉकडाउन : बंद रहे शहर के बाजार, सड़कें रहीं गुलजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
market was closed in lockdown
रामपुर। लॉकडाउन की वजह से शहर के बाजार बंद रहे। हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। दूध, दवा, फल, सब्जियों की होम डिलीवरी की गई। वहीं, सड़कों पर आवाजाही भी जारी रही। इस बीच जो लोग बेवजह अपने घरों से बाहर निकले, उनके चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी 60 से नए संक्रमित सामने आए हैं। यह हाल सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के जिलों का है। हर रोज किसी न किसी संक्रमित की जान जा रही है। गांवों में भी संक्रमण फैल गया है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए सरकार की ओर से 30 अप्रैल रात आठ बजे से 24 मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया है। इसके तहत हर दिन की तरह शुक्रवार को भी शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। शहर के अधिकांश लोग तो घरों में ही रहे। शौकत अली रोड, शाहबाद रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल, सब्जी, किराना, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहीं। यही हाल शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों का रहा। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed