फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   many police man will changed in azam khan case

कई सीओ और थाना प्रभारी भी भेजे जा सकते हैं जिले के बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
many police man will changed in azam khan case
रामपुर। सांसद आजम खां पर दर्ज मुकदमों की विवेचना में लापरवाही, कोर्ट को समय पर रिपोर्ट नहीं भेजे जाने और उनकी पेशी के दौरान सपाइयों से मुलाकात करने के मामले में कई सीओ और थाना प्रभारियों (इंस्पेक्टर) पर गाज गिर सकती है। तीन थाना प्रभारियों पर तो कभी भी कार्रवाई की जा सकती है। इस मामले को लेकर एसपी संतोष कुमार मिश्रा का तबादला पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

सांसद आजम खां पर लगभग 85 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों की विवेचना अभी पुलिस कर रही है। आरोप है कि मुकदमों की विवेचना में पुलिस लापरवाही बरत रही है। समय पर कोर्ट में आख्या नहीं भेजी जा रही है। इस वजह से कई मामलों में आजम खां को जमानत भी मिल गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राम औतार सैनी ने इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि पुलिस द्वारा समय पर आख्या नहीं भेजे जाने की वजह से आठ मामलों में आजम खां को जमानत मिल गई। इसके कोर्ट में पेशी के दौरान आजम खां से सपाइयों की मुलाकात कराए जाने के मामले में भी शासन ने संज्ञान लिया है, जिसके बाद एसपी संतोष कुमार मिश्रा का तबादला कर दिया था। नये एसपी शगुन गौतम ने इन सभी मामलों पर जांच बैठा दी है। रिपोर्ट भेजने में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों पर गाज गिरनी तय है। इसके साथ ही 29 फरवरी को पेशी के दौरन आजम खां की सपाइयों से आजम खां की मुलाकात करने मामले में तीन इंस्पेक्टर और कई सीओ भी निशाने पर हैं। एक आला अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही जिले से कई सीओ और इंस्पेक्टर का तबादला किया जा सकता है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। संभवत: होली बाद इस पर अमल भी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed