फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Manodarpan app is relieving students from stress

Rampur News: छात्रों को तनाव से मुक्ति दिला रहा मनोदर्पण एप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Manodarpan app is relieving students from stress
परीक्षा की तैयारी के बीच छात्र-छात्राओं को एप से मिल रही सहायता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच बढ़ते मानसिक दबाव का सामना कर रहे विद्यार्थियों के लिए मनोदर्पण एप उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। जिले के छात्र-छात्राएं इस प्लेटफॉर्म के जरिये परामर्श लेकर तनाव, भय और असमंजस से बाहर निकलने में सफल हो रहे हैं। परीक्षाओं से पहले शिक्षा विभाग ने भी जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है।
बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं और कॅरिअर को लेकर चिंतित युवाओं में तनाव, घबराहट और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मनोदर्पण एप शुरू किया गया है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विशेषज्ञ काउंसलर्स से परामर्श ले रहे हैं शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर छात्रों को बताया जा रहा है कि तनाव होना असामान्य नहीं है लेकिन उसे मन में दबाए रखना नुकसानदायक हो सकता है। मनोदर्पण एप के जरिये छात्र गोपनीय रूप से अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं और विशेषज्ञों से सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

परीक्षा से पहले इस तरह की पहल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। छात्र-छात्राएं एप के माध्यम से परामर्श लेकर तनाव से मुक्त रह सकते हैं। -अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed