फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mango orchard dried up with chemicals for illegal plotting

Rampur News: अवैध प्लाॅटिंग के लिए केमिकल के जरिये सुखा दिया आम का बाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mango orchard dried up with chemicals for illegal plotting
रामपुर। भूमाफिया ने अवैध प्लाटिंग के लिए हरे-भरे बाग के पेड़ों को केमिकल डालकर सुखा दिया। इसका खुलासा उद्यान विभाग की जांच रिपोर्ट में हुआ है, इस पर वन विभाग ने बाग स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई जा रही है।भूमाफिया पर रामपुर विकास प्राधिकरण लगातार शिकंजा कस रहा है। अवैध प्लाॅटिंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरडीए की ओर से अवैध कब्जों को हटवाया जा रहा है। अवैध तरीके से प्लाॅटिंग करने वालों पर आरडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आरडीए की ओर से पनवड़िया और भमरौवा में भी अवैध कब्जे हटवाए गए थे। पिछले दिनों पनवड़िया में आम के बाग में प्लाॅटिंग कराने के लिए कुछ लोगों ने आम के पेड़ों में केमिकल डाल दिया था, जिससे यह पेड़ सूख गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग की ओर से इस मामले की जांच जिला उद्यान अधिकारी को सौंपी गई थी। उद्यान विभाग की जांच पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

उद्यान अधिकारी की जरांच रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि रसायनिक पदार्थों के जरिये पेड़ों को सुखाया गया है। डीएफओ राजीव कुमार के अनुसार पनवड़िया में खाता संख्या-00095, गाटा संख्या-704, 705, रकबा संख्या-0.4420 हेक्टेयर तथा 0.2660 हेक्टेयर में स्थित बाग में आम के वृक्षों को केमिकल डालकर सुखाए जाने के संबंध में जिला उद्यान अधिकारी को जांच भेजी गई है, जिस पर उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए वन संरक्षण अधिनियम-1976 की धारा में विधिक कार्रवाई की गई है। बाग स्वामी सैय्यद शारिक शाह निवासी मोहल्ला जीना इनायत खां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed