फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Make the municipality aware to use dustbin

स्लोगन लिखवाकर लोगों को डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए जागरूक करे नगर पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Make the municipality aware to use dustbin
रामपुर। नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने अपने भ्रमण के दूसरे दिन नगर पालिका के वार्ड संख्या 37 और 38 का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों का पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के बारे में अधिकारियों से पूछा तथा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि वह सफाई कर्मियों को उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी सुरक्षा किट मुहैया कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त बनाने के लिए जगह-जगह स्लोगन लिखवाएं, जिसके माध्यम से आमजन को डस्टबिन का उपयोग करने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानदार एवं अन्य स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करें कि वह नालियों में कूड़ा डालने के बजाए डस्टबिन का उपयोग करें, ताकि नालियों में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने स्थानीय लोगों से पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि के बारे में बातचीत भी की। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, अधिशासी अधिकारी डॉ. इंदु शेखर मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed