फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Made friendship on social media, then cheated for Rs 3 lakh

Rampur News: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर ठग लिए तीन लाख

Wed, 02 Apr 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Made friendship on social media, then cheated for Rs 3 lakh
रामपुर । सोशल मीडिया पर दोस्ती कर रामपुर के युवक ने दिल्ली में नौकरी करने वाली एक युवती से तीन लाख रुपये ठग लिए। उसने जब रुपये वापस मांगे तो उसे धमकाया। उत्तराखंड में रहने वाले पिता की तहरीर के आधार पर गंज पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंज कोतवाली के ठोठर निवासी एक व्यक्ति ने गंज थाने में रिपोर्ट दज कराई है। उसका कहना है कि वह वर्तमान में उत्तराखंड के नैनीताल में रहता है। उसकी बेटी दिल्ली की एक कंपनी में जॉब करती थी। उसका संपर्क इंस्टाग्राम के माध्यम से अक्टूबर 2024 में माज खां निवासी तालाब मुल्ला ऐरम से हुआ था। माज ने झूठी बातें करके बेटी को प्रेम जाल में फंसाया। जरूरत बताकर उसकी बेटी से तीन लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातो में डलवाए। इसमें 40 हजार रुपये अपने पिता के खाते में भी डलवाए थे। उनका कहना था कि उनकी बेटी ने बाद में रुपये देने से मना कर दिया तो उसे धमकाया और गालियां दीं। उनकी बेटी को आरोपी व उसके परिजनों ने धमकाया। युवक का कहना है कि उनकी बेटी नौकरी छोड़ नानी के आवास पर आ गई। आरोप है कि आरोपी युवक अपने दो साथियों को लेकर आ गया। दरवाजा तोडकर अंदर घुसने का प्रयास किया। उठाकर ले जाने की धमकी दी। उसने उनकी बेटी के वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में माज खां, उसके पिता मुराद खां और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed