{"_id":"61fac773ba64330d425dce45","slug":"made-aware-for-cent-percent-voting-rampur-news-mbd417778979","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतप्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतप्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान जागरूकता के लिए चस्पा किया मतदाता सील का प्रारूप
रामपुर। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा जनपद रामपुर के विभिन्न पैट्रोल पंपों, रसोई गैस एजेंसियों, उचित दर दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों, रेस्टोरेंटों एवं नर्सिंग होम पर जाकर मतदाता सील का प्रारूप चस्पा किया गया।
इन प्रतिष्ठानों के स्वामियों एवं कर्मचारियों को मतदाता सील का प्रारूप उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि मतदाता जागरूकता के लिए अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर उपभोक्ताओं को प्रत्येक बिक्री या बिल के साथ मतदाता स्टैम्प का प्रयोग करते हुए उपभोक्ताओं को 14 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें।
जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि समस्त पेट्रोल पंप धारकों, समस्त गैस एजेंसी धारकों एवं समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित सील का अपने बिलों पर प्रयोग करें तथा अपने स्तर से भी जागरूकता संबंधी अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। समस्त तहसीलों में तैनात क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों को भी इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। संवाद