{"_id":"632aaca80c37a94e315a70ae","slug":"madarsa-alias-shelves-found-in-a-room-of-jauhar-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी के एक कमरे में मिली मदरसा आलिया की अलमारियां, 2019 में हो गईं थीं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी के एक कमरे में मिली मदरसा आलिया की अलमारियां, 2019 में हो गईं थीं चोरी
Wed, 21 Sep 2022 11:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:48 AM IST
सार
बुधवार को पुलिस जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी माने जाने वाले अनवार और सालिम को रिमांड पर लेकर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। दोनों की निशानदेही पर पुलिस एक कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारियां निकालीं।
विज्ञापन
मदरसा आलिया की मिलीं अलमारियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में मदरसा आलिया से चोरी हुई लगभग 41 लकड़ी की अलमारियां बरामद हुईं हैं, जो 2019 में चोरी हो गईं थीं। मदरसा आलिया के प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचकर इस बात तस्दीक की है कि अलमारियां उनकी ही हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी माने जाने वाले अनवार और सालिम को रिमांड पर लेकर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। दोनों की निशानदेही पर पुलिस एक कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारियां निकालीं। यूनिवर्सिटी में अभी सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी अनवार और सालिम की निशानदेही पर एक कमरे में छुपाकर रखी गई किताबों का जखीरा बरामद किया था। इनमें अधिकांश किताबें वो हैं जो 2019 में मदरसा आलिया से चोरी हो गई थीं। इस मामले में पहले से गंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट है।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के परिसर में गड्ढे में दबाई गई सफाई करने वाली मशीन बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सपा नेता आजम खां, विधायक अब्दुल्ला आजम और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस का कहना है कि अभी सर्च अभियान जारी है। शाम तक इस मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी।