{"_id":"627973773c34bf0cb638be04","slug":"maarpit-milak-news-mbd42747248","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिल्ले को लेकर पांच दोस्तों में विवाद, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिल्ले को लेकर पांच दोस्तों में विवाद, मारपीट
विज्ञापन
गजरौला। होटल पर खाना खाने आए पांच दोस्तों में पिल्ले को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दो घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। तीन आरोपी हिरासत में लिए हैं। उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पांच युवक रविवार रात कार लेकर गजरौला थानाक्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर खाना खाने आए थे। उनके साथ एक पिल्ला था। जिसे लेकर अंदर होटल में चले गए। होटल मैनेजर ने पिल्ले के अंदर ले जाने पर ऐतराज जताया तो एक युवक उसे होटल से बाहर ले गया और कार में रख दिया। इस बीच होटल में अंदर बैठे उसके साथी भी बाहर आ गए। पिल्ले को अंदर ले जाने की बात पर उनमें कहासुनी हो गई। पांचों युवक दो गुट में हो गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लात घूंसे चले। जिससे अफरातफरी मच गई। इस विवाद में रामनगर गांव निवासी जितेंद्र व सुधीर घायल होगए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
उनके साथ झगड़ा कर रहे तीन निक्कू, सचिन और आदर्श को पुलिस ने हिरासत में लिया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि होटल पर पांच दोस्तों में आपस में कहासुनी के बाद झगड़े का मामला सामने आया है। मारपीट में दो लोग घायल हुए थे। घायलों का मेडिकल करा दिया गया। तीनों आरोपी हिरासत में लिए गए। उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। तीनों का शांति भंग के आरोप में चालान किया जा रहा है।