फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   LPG distributors to launch agitation from November 6

Rampur News: एलपीजी वितरक छह नवंबर से करेंगे आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
LPG distributors to launch agitation from November 6
रामपुर। एलपीजी वितरकों ने डिलीवरी और प्रशासनिक शुल्क में बढ़ोतरी की अपनी मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। बुधवार शाम आंबेडकर पार्क में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (आई) की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में वितरकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित किशोर ने कहा कि इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने लंबे समय से होम डिलिवरी और प्रशासनिक शुल्क नहीं बढ़ाया है। बढ़ती महंगाई में मौजूदा शुल्क के साथ बेहतर सेवा देना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार और तेल कंपनियों से तत्काल शुल्क बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो छह नवंबर से नो इंडेंट, नो मनी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत वितरक न तो इंडेंट करेंगे और न ही कंपनी के खाते में पैसा जमा करेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शरद गुप्ता, अनुज कुमार, अताऊर्रहमान, विनय दिवाकर, दाऊद अली, तनवीर अहमद, शबाब आदि वितरक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed