फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lover killed beloved

Rampur News: प्रेमिका का रिश्ता तय होने पर घर में घुसकर कर दी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
lover killed beloved
बिलासपुर (रामपुर)। प्रेमिका का रिश्ता तय होने से नाराज युवक ने दोपहर को घर में घुसकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैै। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक तो खुद शादीशुदा है, लेकिन वह अपनी प्रेमिका की शादी नहीं होना देना चाह रहा था।
विज्ञापन

मामला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिहारखेड़ा गांव का है। पुलिस के मुताबिक मनिहारखेड़ा निवासी पूजा (18) का तीन साल से से गांव के ही विक्रम के साथ प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों की जाति अलग-अलग थी। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दोनों के मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद दोनों चोरी छिपे मिलते थे। इस बीच पूजा की मां मुन्नी देवी ने उसका रिश्ता कहीं तय कर दिया था। इस बात की जानकारी विक्रम को हुई तो उसने इस रिश्ते में खलल डालने की कोशिश की। आरोप है कि वह रिश्ता तोड़ने के लिए पूजा के परिजनों को धमकी दे रहा था। मुन्नी देवी का आरोप है कि विक्रम उनकी पुत्री पर रिश्ता तोड़ने या उसके साथ भागे जाने को लेकर दबाव बना रहा था। लोकलाज की डर से पूजा ने विक्रम की बातों में आने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज चल रहा था।
विज्ञापन

मुन्नी देवी का कहना है कि शुक्रवार को घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। दोपहर के वक्त विक्रम उनके घर में घुस गया और पूजा के साथ मारपीट की। जब वह शाम को लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पूजा को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उनका आरोप है कि तभी विक्रम घर के अंदर से निकला और दीवार फांदकर फरार हो गया। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो पूजा बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। परिजनों ने इसको हिला कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में मुन्नी देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed