फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Due to fear going to jail, lover agreed marry, established relationship on pretext of marriage

Rampur: जेल जाने के डर से प्रेमी शादी को राजी, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध.. फिर प्रेमिका ने दे दी तहरीर

Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
सार

शादी का झांसा का देकर मसवासी के युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। जब प्रेमिका ने इसकी तहरीर पुलिस को दी तो वह शादी को राजी हो गया। इसके साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन
Rampur: Due to fear going to jail, lover agreed marry, established relationship on pretext of marriage
संभल पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : संवाद

विस्तार

मसवासी क्षेत्र की युवती के साथ शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोपी युवक जेल जाने के डर से शादी करने को तैयार हो गया। युवती द्वारा पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


जल्द ही प्रेमी युगल की शादी कराई जाएगी। कुछ दिन पहले मसवासी क्षेत्र की युवती ने बिलासपुर निवासी प्रेमी के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें युवती ने शादी का झांसा देकर प्रेमी पर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चौकी पुलिस ने युवक के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। चौकी में युवक व युवती के परिजनों के बीच काफी देर बातचीत हुई। युवती शादी न करने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाने के डर से प्रेमी शादी को तैयार हो गया। चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों में शादी को लेकर समझौता हो गया। जल्द ही दोनों की शादी होगी।

छात्रा के अपहरण में चचेरे भाई समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद के एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के चचेरे भाई और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह मामला सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। सीआरपीएफ में तैनात एक जवान ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने हरियाणा के झज्जर निवासी अपने भतीजे और उसके दोस्त अर्पित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



जवान का आरोप है कि उसकी बेटी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उनकी बेटी का उनका ही भतीजा अपहरण कर लखनऊ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed