फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loss of 32 lac to electric department due to flood

बाढ़ से बिजली महकमे को हुआ 32 लाख का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
loss of 32 lac to electric department due to flood
रामपुर। भारी बारिश और कोसी नदी में आई बाढ़ जिलेभर की बिजली व्यवस्था पर आफत बनकर टूटी है। बाढ़ से सैकड़ों बिजली पोल गिर गए हैं। जहां बाढ़ से बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है वहीं, हफ्तेभर बाद भी बिजली व्यवस्था पूूूरी तरह नहीं सुधर पाई है। ग्रामीण इलाकों में पानी भरा होने के कारण लोगों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई भारी वर्षा और कोसी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ से जहां फसलें पूरी तरह से तबाह हो गईं थीं। वहीं, सड़कों आदि को भी बड़ा नुुकसान हुआ है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट गई थी। जगह-जगह विद्युत पोल टूट गए थे। जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान स्वार, टांडा और बिलासपुर क्षेत्र में हुआ है जहां पर 33 केवीए की एचटी लाइन के दो दर्जन पोल और तार के अलावा 11 केवीए के सैकड़ों पोल और लाइन बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। रामपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों मेें भी बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है जबकि, शाहबाद और मिलक क्षेत्र में बाढ़ से कारण विभाग को कोई नुुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed